Xpulse 200T 4V : नए क्लेवर में एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई जबरदस्त बाइक, कीमत जानकर उड़ेंगे होश

Xpulse 200T 4V : मार्केट में नए अंदाज में जबदस्त बाइक लॉन्च हो गई है। आज हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में Xpulse 200T 4V को नए क्लेवर में अपडेट करते हुए लॉन्चकिया है। कंपनी ने इस बाइक में नए रंगों और कुछ कॉस्मेटिक को अपडेट्स किया है जो इस बाइक में चार चांद लगाने के साथ ही बिल्कुल नया फ्रैश लुक दे रहे है। Xpulse 200T 4V आकर्षक लुक और दमदार इंजन की इस बाइक की शुरुआती कीमत 1,25,726 रुपये एक्स-शोरूम, मुंबई रखी गई है। इतना ही नहीं इस बाइक को तीन नए रंगों के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसमें मैट फंक लाइम येलो, मैट शिल्ड गोल्ड और स्पोर्ट रेड शामिल है।

 

Xpulse 200T 4V

Xpulse 200T 4V : 3 रंगों में उपलब्ध

Xpulse 200T 4V का अपडेटेड डिजाइन और स्टाइल अच्छी अच्छी बाइकों को मात देने के लिए काफी है। इस बाइक में दो पहियों पर आराम से यात्रा करने के जुनून को अपने अंदर समेटे हुए है। बोल्ड ग्राफिक्स यूनिक पेंट स्कीम, क्रोम रिंग, नियो-रेट्रो स्टाइलिंग, एलईडी पोजीशन लैंप और सर्कुलर फुल-एलईडी हैडलैंप्स इसके लुक को आक्रषित बना रहे है। अपडेट वर्जन में फ्रंट फोर्क स्लीव्स, रंगीन सिलिंडर हेड और रंगीन वाइजर को जोड़ा गया है।

 

Xpulse 200T 4V

Xpulse 200T 4V : बाइक की खासियत

Xpulse 200T 4V का नया अंदाज लोगों की पहली पसंद सकता है। इसका बेहतरीन डिजाइन और स्टाइलिश लुक लोगों को अपनी ओर अट्रेक्ट करने में मददगाार साबित हो सकता है। इस अपडेट बाइक में इंटेलिजेंट तकनीक को शामिल किया गया है जिससे यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सकें। बाइक के फ्रंट में 37 एमएम फ्रंट फोर्क्स जबकि 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन भी दिया गया है। बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन के साथ 130 एमएम चौड़ा रेडियल रियर टायर सटीक हैंडलिंग देता है। साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट और फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अंडर सीट यूएसबी चार्जर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए है।

 

Xpulse 200T 4V

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vidhan Sabha Back Door Case : पुलिस के साथ झड़प के दौरान एक महिला कार्मिक हुई बेहोश

Wed Dec 21 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Vidhan Sabha Back Door Case :  पुलिस के साथ झड़प के दौरान एक महिला कार्मिक हुई बेहोश, एक आर्मी के परिजन को पढ़ा हार्ट अटैक पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को कोरोनेशन हॉस्पिटल में किया गया भर्ती […]
Vidhan Sabha Back Door Case :

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में