Renu Bhatia On Girls Oyo हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान, oyo रूम्स में हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती लड़कियां

Renu Bhatia On Girls Oyo हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष का कहना है कि लड़कियां oyo रूम्स में किस लिए जाती है यहां लड़कियां हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती।

अनहोनी की जिम्मेदार लड़कियां

लड़कियों पर दिए गए हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के विवादित बयान के बाद चारों ओर बवाल मच गया है। रेनू भाटिया का कहना है कि लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ होने वाले अनहोनी की वह खुद जिम्मेदार है और जांच के लिए ज्यादातर मामले लिव इन रिलेशनशिप के आते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लड़कियां मामलों में यह शिकायत लेकर आती है कि उन्हें नशीली चीज पिलाकर उनके साथ शारीरिक शोषण किया गया और आरोपी ने नशे में होने का उनका फायदा उठाया लेकिन लड़कियों को इस बात का पता होना चाहिए कि वहां उनके साथ कुछ गलत भी हो सकता है। उन्होंने कहा की कॉलेज में आने के बाद ज्यादातर लड़के लड़कियों को यही लगता है कि अब उन्हें पूरी आजादी मिल चुकी है और वह अपनी मर्जी से सारे काम कर सकते हैं जबकि लड़कों को लगता है कि गर्लफ्रेंड घुमाने का समय आ गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Twitter Remove Blue Tick टि्वटर यूजर्स पर एलन का अटैक, कई हस्तियों के हटाए ब्लू टिक

Fri Apr 21 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Twitter Remove Blue Tick ट्विटर ने शुक्रवार को कई हस्तियों पर यूजर बम फोड़ा है। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ब्लू चेकमार्क के बिना कई मशहूर हस्तियों को छोड़कर ब्लू टिक पर कार्यवाई शुरू कर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में