Anand Bardhan Meeting:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

 

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराई जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि फाइलों के वीडिंग प्रोसेस के नियम को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की वीडिंग एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही रिकॉर्ड रूम के लिए स्थान चिन्हित कर एक यथोचित रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाए, जिसमें weed out के बाद आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सके।

मुख्य सचिव ने ऐसे कुछ अनुभागों, जिनके विभिन्न अनुभाग एक की कक्ष में संचालित हो रहे हैं, पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सचिवालय परिसर में 10 – 12 अनुभागों के लिए तात्कालिक रूप से पोटा केबिन भवन की व्यवस्था सुनिश्चित कर अनुभागों को स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर के अंतर्गत अनुभागों का निरीक्षण रोस्टर पुनः प्रसारित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिकारियों द्वारा अपने अनुभागों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। उन्होंने सचिवालय परिसर के अंतर्गत सभी भवनों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Birthday:सीएम धामी सादगी ने मनाएंगे अपना जन्मदिन, 16 सितम्बर को नहीं होगा किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन

Mon Sep 15 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में