Assembly Elections Result : तीन राज्यों में खिला कमल, धामी बने 100% स्ट्राइकर

Assembly Elections Result :  पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन बड़े राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। इस ऐतिहासिक जीत में जहां ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण रहा है। तो वहीं भाजपा की जीत के लिहाज से मुख्यमंत्री धामी का स्ट्राइक रेट 100% रहा हैं। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने जहां जहां जनसभा की वहां कमल खिल गया है।

Assembly elections result

देश में चार राज्यों के चुनाव परिणाम आ गए है। तीन राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है तो वहीं एक राज्य में कांग्रेस ने बहुमत हासिल की है। बता दें की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी हाईकमान क्षमताओं के आधार पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी। जिनमें से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी राजस्थान और मध्यप्रदेश में 9 विधानसभाओं में प्रचार करने का जिम्मा दिया गया जिनमें सभी पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। ऐसे में पीएम मोदी जो भी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपते हैं, धामी ने उन सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और पीएम का दिल हमेशा जीता है

लेकिन अब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जलवा दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है की हाईकमान उनपर पूर्ण भरोसा जताती है और जिस राजस्थान और मध्यप्रदेश की कुल 9 विधानसभा सीटों पर धामी ने धुआंधार प्रचार किया था उनमें सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। धामी एक दिन में कई जनसभाओं को संबोधित करते थे। उनके कई रोड शो भी हुए। जीत के लिहाज से धामी का स्ट्राइक रेट 100% रहा।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में सबसे युवा मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। अपने जनहित से जुड़े कार्यों और धाकड़ फैसलों की वजह से मातृशक्ति और युवाओं के बीच उनकी खासी लोकप्रियता है। यही वजह है कि उत्तराखण्ड से बाहर अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में भी उनकी काफी डिमांड रहती है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा हाईकमान ने कई विधानसभा क्षेत्रों में धामी की जनसभाएं और रोड शो करवाए। उनके हर कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भीड़ जुटी। राजस्थान में उन्हानें 6 विधानसभा क्षेत्रों सांगानेर, झोटवाड़ा, विराटनगर, सांगोद, रामगंज मंडी और डग विधानसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार किया था। जनसभाओं के अलावा उन्होंने समाज के किसान और व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद भी कायम किया था। उनके रोड शो भी सफल रहे। इन छह विधानसभाओं में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। इस जीत में धामी की मौजूदगी भी एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। सांगानेर से भजना लाल शर्मा, झोटवाड़ा सीट से राज्यवर्धन राठौर, विराटनगर से कुलदीप, सांगोद से हीरालाल नागर, रामगंज मंडी से मदन दिलावर और डग से कालूराम को विजय प्राप्त हुई।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Harish Rawat on Election Results : तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, हरीश रावत ने बताये चौंकाने वाले आंकड़े

Sun Dec 3 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Harish Rawat on Election Results : देश के तीन राज्यों में जहां भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। तो वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आए विधानसभा के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में