BJP Manifesto Released : उत्तराखंड बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी, 3500 गांवों के लिए विशेष योजना के साथ सख्त भू कानून लाने की कही गई बात,

BJP Manifesto Released : विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र जारी किया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दृष्टि पत्र जारी किया गया। इस दृष्टि पत्र में सख्त भू कानून लाया जाएगा, हिम प्रहरी बनाये जाएंगे।

BJP Manifesto Released : 3500 गांवों के लिए विशेष योजना

BJP Manifesto Released

बीजेपी ने दृष्टिपत्र के अनुसार, पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर पूर्व सैनिकों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड बनाया जाएगा। किसानों को छह हजार दिए जाएंगे। ऑर्गनिक मिशन शुरू होगा। 3500 गांवों के लिए विशेष योजना, कुमाऊं में मानस मंदिर मिशन के तहत मंदिरों को विकसित किया जाएगा। हरिद्वार में मिशन मायापूरी शुरू होगी। गरीब महिलाओं को साल में तीन निशुल्क सिलेंडर, बीपीएल परिवार की महिला प्रमुख को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। महिला सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ की निधि।

108 को ब्लॉक से नीचे तक पहुंचाया जाएगा, गांव गांव सचल अस्पताल, 400 जन औषधि केंद्र, राज्य में रोपवे की श्रृंखला विकसित होगी, राज्य में मैदानी क्षेत्रों में छात्राओं को साइकिल, पर्वतीय क्षेत्रों में साइकिल का पैसा दिया जाएगा। असंगठित क्षेते के मज़दूरों को छह हजार तक कि पेंशन, पांच लाख का बीमा दिया जाएगा।

BJP Manifesto Released  : दृष्टिपत्र  में किसान, पूर्व सैनिक और महिलाओं की भी राय- कौशिक

BJP Manifesto Released

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अनुभवी नेता को दृष्टि पत्र बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सड़कों के क्षेत्र में गडकरी  ने सराहनीय कार्य किया है। अन्य दलों के और भाजपा के पत्र में यह अंतर की यह जनता का पत्र है। आम लोगों से सुझाव लेकर तैयार किया गया। 70 सुझाव पेटिका विधानसभा क्षेत्रों में रखे गए थे। 13 जिलों में जाकर सभी की राय ली।

किसान, पूर्व सैनिक और महिलाओं की भी राय। अन्य दलों ने कमरे में बैठकर घोषणा पत्र तैयार किया। 2017 के घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा किया गया। इसमे योजनाओं को पूरा करने के लिए पूरा खाका प्रस्तुत किया है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा कल

 

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Election 2022 : सियासी माहौल गरमाने देवभूमि आ रहे हैं राजनाथ सिंह और योगी, जनसभा कर प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

Wed Feb 9 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब 4 दिन का समय शेष रह गया हैं। ऐसे में राज्य स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर के नेताओं में मिशन 2022 की जंग को जीतने के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में