Census Start In Uttarakhand : जनगणना के बाद 2022 में इतनी पहुंच सकती है उत्तराखंड की आबादी, आंकड़ों पर डाले नजर

Census Start In Uttarakhand : देशभर में कोरोना महामारी ने ऐसा कोहराम मचाया कि तमाम जहां तमाम बड़े उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंचे तो लोगों का घरों से बाहर निकलना समेत कई चीजों पर भी ब्रेक लग गया। ऐसे में 2021 में होने वाली जनगणना पर भी कोरोना का साया लग गया और आलम ये हुआ कि पिछले 2 साल से कोविड के चलते जनगणना की सुई भी अटक गई। लेकिन अब कयास लगाएं जा रहे है कि उत्तराखंड में जल्द ही जनगणना शुरू होगी।

 

Census Start In Uttarakhand

Census Start In Uttarakhand : इस माह में शुरू हो सकती है जनगणना

प्रदेश में जनगणना को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने जनगणना एवं पुनर्गठन सचिव चंद्रेश यादव के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी लेकिन कोविड19 के चलते जनगणना नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि जनगणना निदेशालय भारत सरकार द्वारा जनगणना के संबंध में जो भी निर्देश दिए गए है उन निर्देशों का पालन करते हुए इस साल 2022 में जनगणना शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिए गए निर्देशों के साथ ही कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए।

Census Start In Uttarakhand : उधर सचिव जनगणना एवं पुनर्गठन चंद्रेश यादव का कहना है कि संभवतया माह अगस्त के बाद जनगणना शुरू की जाएगी। बता दें कि 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी लेकिन कोविड के चलते जनगणना नहीं हो सकी।

 

Census Start In Uttarakhand

 

2011 में इतनी थी उत्तराखंड की जनसंख्या

उत्तराखंड की कुल आबादी तब थी 1 करोड़ 86 हजार 292 थी

जनगणना में पुरूषों की थी 51 लाख 38 हजार 203 जनसंख्या

महिलाओं की जनसंख्या 49 लाख 48 हजार 89

उत्तराखंड में लिंग अनुपात था 963

बच्चों का था 890 लिंगानुपात

 

 

Census Start In Uttarakhand

2022 में इतनी आंकी गई उत्तराखंड की जनसंख्या

 

उत्तराखंड की अनुमानित जनसंख्या 1 करोड़ 17 लाख 99

पुरूषों की अनुमानित जनसंख्या 59 लाख 60 हजार 315

महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 57 लाख 39 हजार 784

 

Census Start In Uttarakhand

ये भी पढ़ेंईडी कर सकती है UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच, सामने आ सकता है लाखों रूपयों का खेल

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Suspected Boat In Maharashtra : महाराष्ट्र में नाव में मिले AK 47 समेत कई हथियार, जिले में हाई अलर्ट जारी

Thu Aug 18 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Suspected Boat In Maharashtra : महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रायगढ़ जिले में आतंक की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिले में दो संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। […]
Suspected Boat In Maharashtra

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में