Champion’s Son License Suspension:चैंपियन के बेटे दिव्या प्रताप सिंह पर प्रशासनिक कार्रवाई, तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित

 

हरिद्वार में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्या प्रताप सिंह पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। एसएसपी देहरादून की रिपोर्ट के आधार पर डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने दिव्या प्रताप के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए। उन पर कार रोककर मारपीट करने और लाइसेंसी पिस्तौल-रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने के गंभीर आरोप लगे थे। जांच में 32 बोर की रिवॉल्वर और एक बंदूक समेत सभी लाइसेंसों के दुरुपयोग और नियम उल्लंघन के प्रमाण मिले, जिसके बाद निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। डीएम मयूर दीक्षित ने पुलिस आख्या का अवलोकन करने के बाद तीनों लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही एसएसपी देहरादून और हरिद्वार को निर्देश दिया गया है कि दिव्या प्रताप को कारण बताओ नोटिस की तामील कराई जाए और सभी निलंबित असलहे कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा कराए जाएं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Patna Oath:सीएम धामी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Thu Nov 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार के गाँधी मैदान पटना में )आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में