Chandrayaan-3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर झूमे लोग

Chandrayaan-3 :

Chandrayaan-3 : बुधवार को जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की पछवादून क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे क्षेत्र में जगह जगह आतिशबाजी कर रैली निकाली गई लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर भारत माता की जयकार करते हुए आतिशबाजी की पूरा पछवादून क्षेत्र आतिशबाजी से गूंज उठा पछवादून क्षेत्र के लोग चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर झूम उठे लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी .

लोगों ने कहा आज भारत के वैज्ञानिको ने इतिहास रच दिया है तथा पूरे विश्व में भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है सभी लोगों ने भारत सरकार व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी लोगों ने कहा यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है जैसे-जैसे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का समय नजदीक आता गया लोगो के दिलो की धड़कने बढ़ने लगी जैसे ही चंद्रयान तीन ने सफल लैंडिंग की लोग घरों से बाहर हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने समस्त देशवासियों व इसरो की पूरी टीम को बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने वह कार्य किया है जो आज तक दुनिया के किसी भी देश के वैज्ञानिकों ने नही किया तो वही सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर देश का डंका पूरी दुनिया में बजाया है साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आए 30 प्रस्ताव, मेडिकल कॉलेजों में हर साल होगी नर्सों की भर्ती

Thu Aug 24 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Cabinet Meeting : खबर देहरादून से है जहां सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें 30 प्रस्ताव आए हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कहा था कि कैबिनेट बैठक में लोगों के हितों से जुड़े […]
Cabinet Meeting

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में