
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के चर्चित बाल साहित्यकार एवं अनेक राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित इंजी. ललित शौर्य की नई पुस्तक स्वास्थ्य के प्रहरी का विमोचन शासकीय आवास पर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक आमजनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करेगी। इसमें विभिन्न बीमारियों को रोचक तरीके से कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

