Cm Dhami Budget:उत्तराखंड में विकास योजनाओं को लगेंगे पंख, सीएम धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र के स्लोप स्टेबलाईजेशन कार्ययोजना हेतु रू. 516 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रू. 40 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र पोषित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत गतिमान कार्यो हेतु भारत सरकार से केन्द्रांश के रूप में प्राप्त होने वाली धनराशि की प्रत्याशा में पुनर्विनियोग के माध्यम से रू. 200 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की नगर निकायों में 52 स्थलों में ‘‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’’ का निर्माण किये जाने हेतु रू. 40.49 करोड की धनराशि स्वीकृत किये का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा self of project के अन्तर्गत नाबार्ड, राज्य सेक्टर, ई.ए.पी., रिंग फेसिंग इत्यादि कार्यक्रमों हेतु उत्तराखण्ड पेयजल निगम को रू. 350 लाख एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान को रू. 150 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर में मुनिकीरेती स्थित रामझूला सेतु के स्ट्रेंथनिंग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू. 11 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन दिया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Health Meeting:स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सीएम धामी की की हाईलेवल बैठक, आयुष्मान हेल्प डेस्क व्यवस्था के दिए निर्देश

Sat Aug 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने सभी जिला चिकित्सालयों सहित महत्वपूर्ण चिकित्सालयों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में