मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गोरलचौड़ मार्ग चंपावत में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षक भवन, चंपावत के प्रथम तल पर सभागार तथा कक्ष/गार्ड रूम निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। आदर्श जनपद की परिकल्पना भी तभी साकार होगी जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें सांझा होंगे। वरिष्ठजन, अपने जीवन में अनुभवों का खजाना संजोए रखते हैं। जो जीवन के हर पहलू को देख चुके होते हैं, हर परिस्थिति का सामना कर चुके होते हैं। उनके पास समस्याओं का समाधान खोजने की एक अनोखी क्षमता होती है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
Next Post
Cm Dhami Golu Devta Mandir:सीएम धामी ने भगवान गोलू देव का लिया आशीर्वाद, जनमानस की सुनी समस्याएं
Sat Aug 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे पर रहे जहां उन्होंने गोल्जूय मंदिर में भगवान गोलू देव का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। […]

You May Like
-
December 3, 2022
Uniform Civil Code : उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड पर कार्य जारी