Cm Dhami Job Letter:सीएम धामी ने सम्भागीय निरीक्षक पद पर नियुक्त 8 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र,रोजगार पर सरकार का फोकस

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त 08 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आपके जीवन की नई शुरूआत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे और परिवहन विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के पालन कराने और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय निरीक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pipe Line Yojna:पेयजल संकट से निपटने के लिए पेयजल विभाग ने की तैयारी, पाइप लाइनों को दुरूस्त रखने पर खास जोर

Mon Mar 31 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     ग्रीष्मकाल में आसन्न पेयजल संकट से निपटने के लिए पेयजल विभाग ने व्यापक तैयारीयां की है। पेयजल नलकूपों और पंपिंग योजनाओं पर निर्बाध रूप से पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति, निर्माण और अन्य […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में