CM Dhami Meet Amit Shah in Delhi : दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कि मुलाकात के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत मे बताया कि पिछले दिनों उत्तराखंड में आपदा की स्थिति रही। मुलाकात के दौरान गृहमंत्री को आपदा की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही जोशीमठ में आपदा से हुए नुकसान के लिए सहायता का आग्रह किया है। गृहमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है। धामी ने बताया कि गृहमंत्री से उत्तराखंड में पुलिस सम्मेलन के साथ राज्य से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन सभी मुद्दों पर गृहमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।


