CM Dhami Oath Ceremony : सत्र से पहले सीएम धामी ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ, उपचुनाव में हुई थी ऐतिहासिक जीत

CM Dhami Oath Ceremony : चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सीएम धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

CM Dhami Oath Ceremony

CM Dhami Oath Ceremony : धामी का शपथ ग्रहण समारोह

14 जून से विधानसभा में उत्तराखंड ​विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सत्र से ठीक एक दिन पहले सीएम धामी ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। सोमवार को सीएम शपथ ग्रहण का कार्यक्रम विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में आयोजित किया गया।

CM Dhami Oath Ceremony

बता दें कि चंपावत सीट पर हुए उपचुनाव में सीएम धामी रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे जिसके बाद आज उन्होंने विधायक के रूप में शपथ ले ली है।

CM Dhami Oath Ceremony

ये भी पढ़ेंड्रग केस में फंसे श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर, पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में अरेस्ट

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

National Herald Case : राहुल की ईडी में पेशी पर जमकर बिफरे कांग्रेसी, कहा—ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं

Mon Jun 13 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it National Herald Case : सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी की पेशी से जहां एक तरफ अंदर अधिकारियों के सवालों से माहौल गर्म बना […]
National Herald Case

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में