Cm Dhami Rajat Book:सीएम धामी ने किया औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म के शासनादेशों के संकलन का विमोचन, औद्योगिक विकास की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष में औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शासनादेशों का द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं रोजगार संवर्द्धन में औद्योगिक विकास विभाग एवं एम०एस०एम०ई० की नीतियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस संकलन से नीति निर्माण की प्रकिया में सरलता आयेगी। यह पुस्तक भविष्य के लिए भी अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होने के साथ-साथ राज्य में निवेश प्रस्तावों व इन्वेस्टर्स मीट आदि आयोजनों के लिए भी शासनादेशों का यह संकलन अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। औद्योगिक विकास विभाग द्वारा दूसरी बार संकलन का प्रकाशन किया जाना, निःसंदेह प्रशंसनीय कार्य है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्य में निवासरत् युवाओं/युवतियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए भी यह पुस्तक अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने में मददगार साबित होगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cabinet Meeting Uttarakhand:धामी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आपदा में मृतकों के आश्रितों को मिलेगी 5 लाख की सहायता

Wed Nov 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में शहरी विकास, वित, आपदा प्रबंधन व नियोजन, सहित कई विभागों के विभिन्न […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में