मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।
Next Post
Cm Dhami Sanwad:सीएम धामी ने दायित्वधारियों से किया संवाद, समग्र विकास पर दिया जोर
Sat Apr 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के दायित्वधारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। […]

You May Like
-
January 6, 2022
Rajnath Visit : बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का आज होगा समापन

