Congress Join : आम आदमी पार्टी को फिर लगा झटका, पूर्व प्रभारी त्रिलोक सिंह सजवाण ने थामा कांग्रेस का हाथ

 

Congress Join

Congress Join :रायपुर में आयोजित जनसभा में आप पार्टी के रायपुर व मसूरी के पूर्व प्रभारी, व पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सजवान ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस में यह सजवाण की घर वापसी है। उनके साथ भाजपा नेता प्रमोद नौटियाल भी कांग्रेस में शामिल हुए।

Congress Join :त्रिलोक सिंह सजवान की हुई घर वापसी

इस अवसर पर त्रिलोक सिंह सजवान ने कहा कि कांग्रेस ही सही मायने में प्रदेश का विकास कर सकती है। रायपुर विधान सभा में जहां एक तरफ स्वच्छ छवि के अनुभवी ईमानदार कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट है, वहीं दूसरी तरफ धन बल बाहुबल और हर तरह के हथकंडे अपनाने वाले भाजपा के खाऊ और बिकाऊ प्रत्याशी है।

उनके कार्यकाल में क्षेत्र का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने फूल मालाओं से त्रिलोक सजवान का कांग्रेस में स्वागत किया।

ये भी  पढ़ें –  बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, अपने 31 साल के कैरियर में उत्तराखंड को बताया सबसे खूबसूरत जगह

 

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ram Rahim Granted Parole : रेप आरोपी बाबा राम रहीम 21 दिन के लिए आए जेल से बाहर, जेल प्रशासन ने दी फरलो की अनुमति

Mon Feb 7 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Ram Rahim Granted Parole : जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके चलते सोमवार को […]
Ram Rahim Granted Parole :

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में