Congress Manifesto Released : कांग्रेस ने मेनिफेस्टो किया जारी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदलेगा नाम

Congress Manifesto Released : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। नेताओं ने तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही जानता को लुभाने के लिए ठोस रणनीति तैयार कर ली है। अपने लोकलुभावने वादों से नेता जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में जुट गए है। तो वहीं आज गुजरात मिशन 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कई बड़े वादे किए है।

 

Congress Manifesto Released

Congress Manifesto Released : 10 लाख मिलेगी नौकरियां

मिशन 2022 का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही अब नेताओं ने जनता से लोकलुभावने वादे करना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी करते हुए जनता के सामने अपने कई बड़ी गारंटी रखी। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में किसानों से लेकर महिलाओं, युवाओं के लिए तमाम बड़े वादे किए। कांग्रेस ने घोषणापत्र में एक ऐसा बड़ा वादा भी किया जिसकी चर्चाओं से अब सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल का नाम रखने का वादा गुजरात की जनता से किया।

Congress Manifesto Released

Congress Manifesto Released  : इतना ही नहीं कांग्रेस ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया तो 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की भी बात कही। पार्टी ने 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने का भी बड़ा वादा किया है। किसानों का 3 लाख का कर्ज माफ करने के साथ ही उनका बिजली बिल माफ करने का भी घोषणा की है। कांग्रेस ने जरूरतमंदों छात्रों को 500 से लेकर 20000 रुपए तक की छात्रवृति देने का भी बड़ा वादा किया है।

 

Congress Manifesto Released

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों को मिला टिकट

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Himachal Vidhansabha Election 2022 : हिमाचल में मतदान हुआ खत्म, वोटिंग का काउंटडाउन शुरू

Sat Nov 12 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Himachal Vidhansabha Election 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे खत्म हो गई है। तो वहीं विश्व के सबसे ऊंचे […]
Himachal Vidhansabha Election 2022

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में