
देहरादून महानगर की नदियों में कितना कूड़ा और प्लास्टिक है। इसका अंदाजा महापौर सौरभ थपलियाल के एक बयान से लगाया जा सकता है। महापौर ने कहा कि मानसून से पहले देहरादून के नदी-नालों से कूड़ा निकालने का अभियान लगातार चल रहा है। अभी तक नदियों से 60 मेट्रिक टन प्लास्टिक निकल गया है, जबकि यह अभियान आगे भी जारी रहने वाला है। उन्होंने दावा किया है कि मानसून से पहले नदी नालों की पूरी तरह सफाई कर दी जाएगी ताकि जल भराव की स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को समयबद्धता से काम करने के निर्देश दिए जा गये हैं।

