
Song For Assembly Election : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय शेष बचा है । इसी के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी हथकंडों को तेज कर दिया है। वहीं इस बार पार्टियां डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए जनता के बीच भी पहुंच रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने दिल्ली AICC मुख्यालय में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए थीम सान्ग लॉन्च किया ।
Song For Assembly Election : ”तीन तिगाड़ा काम बिगड़ा”
2 मिनट 48 सेकंड के इस थीम सॉन्ग के बोल- ‘तीन तिगाड़ा काम बिगड़ा, भाजपा नहीं आएगी दोबारा’ है. जिसमें बीजेपी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और चुनावी वादों को लेकर निशाना साधा गया। थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी दीपिका पांडे सिंह, राजेश धर्माणी व कुलदीप इंदौरा, राष्ट्रीय सचिव काज़ी निज़ामुद्दीन, कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जरिता लेतफलांग व अन्य मौजूद रहे.।
ये भी पढ़ें – उत्तराखंड नारी शक्ति फ़ाउंडेशन का हुआ गठन, संजीव चौधरी को बनाया गया संरक्षक

