Draupadi Murmu In Dehradun : उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री आवास में लेंगी बैठक

Draupadi Murmu In Dehradun : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है। आज देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुर्मू ने शहीद स्थल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

 

Draupadi Murmu In Dehradun

 

Draupadi Murmu In Dehradun : इस डेट को होगा राष्ट्रपति चुनाव

एनडीए यानी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देहरादून आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि द्रौपदी आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसदों, विधायकों के साथ बैठक करेंगी।

Draupadi Murmu In Dehradun

इस बैठक के लिए संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों को मौजूद रहने का आग्रह किया है। इसके अलावा 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है जबकि 21 जुलाई को मतगणना की जाएगी।

 

Draupadi Murmu In Dehradun

ये भी पढ़ेंइस कारण से विपक्ष के विधायक गणेश गोदियाल मिले सीएम धामी से

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

New Districts Need In Uttarakhand : एक बार फिर उठी नए जिलों की डिमांड, क्या बन सकते है 4 जिले!

Mon Jul 11 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it New Districts Need In Uttarakhand : उत्तराखंड में नए जिलों की डिमांड आज की नहीं बल्कि बरसो पुरानी है। यहां समय—समय पर आंदोलनकारियों और राजनीतिक रूप से आवाज उठने के बाद ये मुद्दा अक्सर गर्महीन हो […]
New Districts Need In Uttarakhand

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में