Elderly Woman Pushpa Manjial : गांधी परिवार के विचारों से प्रभावित होकर इन बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति की राहुल गाँधी के नाम

https://www.newseyeuk.com/uttarakhand/human-wildlife-conflict/

Elderly Woman Pushpa Manjial : देहरादून में नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। जिसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है। जिसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि महिला ने लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम किया है। साथ ही महिला ने इसके बाद की संपत्ति को भी राहुल गांधी के नाम करने का फैसला लिया है।

Elderly Woman Pushpa Manjial : गांधी परिवार के विचारों से अत्यंत प्रभावित है

निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि गांधी परिवार के विचारों से अत्यंत प्रभावित होकर और उनके परिवार के देश की आजादी के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी को देखते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति राहुल गांधी जी के नाम की है। उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

जिसके चलते पुष्पा जी ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी जी को सौंपा जाए।

ये भी पढ़े –  मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा, उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के टास्क फोर्स बनाने के निर्देश

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami In Delhi : दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Mon Apr 4 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Dhami In Delhi : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली पहुंचे। जंहा उत्तराखंड सदन पहुंचने पर उत्तराखंडियों ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि तमाम बड़ी योजनाओं […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में