Gairsain Vidhayakdal Baithak:गैरसैंण में सत्र से पहले हुई विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

 

भराड़ीसैंण गैरसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के प्रारंभ से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई

इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की चुनौतियाँ, युवाओं के भविष्य, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए यह तय किया गया कि सभी जनहित के मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूरी मजबूती और तथ्यात्मक रूप से उठाया जाएगा।

 

हमारा संकल्प है कि विधानसभा में जनहित से जुड़े हर विषय को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाए और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए।

जनता के अधिकारों, उनके सम्मान और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ इस बजट सत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gairsain Budget Satra:गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र का आगाज, सीएम धामी ने पेश किया 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ का बजट

Mon Mar 9 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it गैरसैंण के भड़ारीसैंण विधानसभा में जहां राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरूआत हुई तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ का बजट पेश किया। बजट […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में