Harbans Kapoor passes away : 8 बार कैंट विधानसभा के विधायक रहे हरबंस कपूर का निधन, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने घर पहुंचकर दी श्रद्धजंलि

Harbans Kapoor passes away : भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व कैंट विधायक हरबंस कपूर का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पक्ष विपक्ष के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन को विधायक के घर पहुंचे। इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के भी तमाम शीर्ष नेताओं ने उनके आवास जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

Harbans Kapoor passes away : अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय लाया गया पार्थिव शरीर

Harbans Kapoor passes away :

पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा की विधायक हरबंस कपूर का जाना अपूर्णीय क्षति है। वहीं  दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यालय लाया गया। करीब साढ़े तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। श्रद्धांजलि देने पूर्व सीएम हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, डीजीपी अशोक कुमार समेत कई लोग दिवंगत विधायक के घर पहुंचे।

बता दें कि हरबंस कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं। कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। हरबंश कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।

ये भी पढ़ें – हरबंस कपूर के घर पहुंचे सीएम धामी, पार्थिव शरीर को दी श्रद्धाजंलि

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Terriorist Attack On Police Bus In Srinagar : श्रीनगर में सुरक्षा बल की बस पर आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो जवान हुए शहीद

Mon Dec 13 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Terriorist Attack On Police Bus In Srinagar : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां जेवन में पुलिस बल की बस पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। हमले में 2 […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में