helicopter landing : केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलीकॉप्टर की सड़क पर लैंडिंग

 

बड़ासू हेलीपैड से उड़े क्रिस्टल एवियशन प्राइवेट लिमिटेड को हेलीकॉप्टर तकनीकी ख़रीबी के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण सड़क पर खड़ी टैक्सी इनोवा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई । इसके साथ हेलीकॉप्टर के पंखे से राज्य मार्ग के बगल में रेस्टोरेंट की टीन कट गई। गनीमत रही की सड़क पर चल रही गाड़ी और आसपास के लोगों को इस लैंडिंग से जान का खतरा नहीं हुआ। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि लगभग 1:00 बजे यह हेलीकॉप्टर बड़ासू हेलीपैड से रवाना हुआ था जिसमें पायलट समेत 6 लोग सुरक्षित है । उत्तराखंड में हेलीपकोटर सेवा जारी है। फिलहाल अब देखना होगा की UCADA इसपर क्या कारवाई करेगा। क्योंकि यात्रा सीजन का हेलीकॉप्टर फेलियर का मामले यह तीसरा मामला है ।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Lalkuan:सीएम धामी ने लालकुआं में 126 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, नैनीताल जनपद को आदर्श जिला बनाने की दिशा में काम

Sun Jun 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की लगभग 126 करोड़ 69 लाख रुपए लागत की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में शिक्षा, सड़क, […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में