Holi 2022 : होली के रंग में रंगमय हुई देवभूमि, शाम्भवी आश्रम में संतों के साथ मदन कौशिक ने खेली होली

Holi 2022 :  फागुन मास चल रहा है और इसमें होली की उमंग चारों तरफ देखने को मिलने शुरू हो गई है विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही होली की उमंग देखने को मिल रही है आज धर्म नगरी हरिद्वार में शाम्भवी आश्रम में संतों ने फूलों और रंगों की होली खेली। जहां उन्होंने यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आने पर बधाई दी तो वही कहा कि दोनों ही प्रदेशों में एक बार फिर से भगवा रंग चढ़ गया है। शांभवी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप का कहना था कि असली होली तब होगी जब जितेंद्र नारायण त्यागी जेल से बाहर आएंगे।

Holi 2022

वह इस अवसर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री के चयन को लेकर साफ कहा कि होली के बाद ही तय होगा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

हरिद्वार में होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत

आगामी 17 मार्च को रंगों का फार्म होली खेली जानी है जिससे पूर्व भी धर्मनगरी हरिद्वार में होली मिलन कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं जिस क्रम में आज शांभवी आश्रम में संतों द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया गया इस मौके पर शांभवी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि यूपी उत्तराखंड में एक बार फिर से भगवा रंग चढ़ा है और दोनों ही जगह पर भगवे रंग की पार्टी को लोगों ने चुना है।

Holi 2022

उन्होंने यहां कहा कि संतो ने मांग की है कि आने वाली सरकार हिमालय को देवालय घोषित करें जहां पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक हो साथ ही गैर हिंदुओं की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके इस अवसर पर आश्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मध्य प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उन्हें लगातार संतों का आशीर्वाद और समर्थन मिलता रहा है इस मौके पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे नामों की चर्चा केवल मीडिया के माध्यम से ही हो रही है उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री पर फैसला होली के बाद ही तय हो पाएगा।

Holi 2022

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Elected After Holi : होली के बाद सीएम फेस पर सस्पेंस होगा ख़त्म, 19 मार्च को विधायक दल की बैठक में होगा नाम फाइनल

Sun Mar 13 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Elected After Holi : होली का त्यौहार नज़दीक हैं ऐसे में होली से पहले 10 मार्च को आए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों ने बीजेपी को एक बार फिर बहुमत की सरकार देने पर […]
Uttarakhand Election Result Update

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में