IIFA 2022 : जुबिन नौटियाल ने किया IIFA 2022 में कमाल, रातां लम्बियां गाने के लिए जीता बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड

IIFA 2022 : युवा दिलों की धड़कन और उत्तराखंड की शान बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने IIFA 2022 में कमाल कर दिया है। जुबिन नौटियाल को शेरशाह फिल्म का गाना रातां लम्बिया के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला है। अबु धाबी में चल रहे तीन दिवसीय आईफा अवॉर्ड्स के आयोजन के दौरान जुबिन के नाम सिनेमा जगत की बड़ी उपलब्धि रही।

IIFA 2022
IIFA 2022 : अबु धाबी में चल रहा है IIFA अवॉर्ड

अबु धाबी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के 22वें संस्करण का आगाज़ हो चुका है। उत्तराखंड के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने रातां लम्बिया गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड जीता है। दरअसल फिल्म शेरशाह 2021 में OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी ये मूवी करगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा पर आधारित है।

IIFA 2022

IIFA 2022 :  बता दें कि जुबिन नौटियाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता क्षेत्र के रहने वाले है। जुबिन को पहले भी 8 वें मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2016 में अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही राइजिंग म्यूजिकल स्टार अवॉर्ड 2015 का पुरस्कार भी उनके खाते में रहा। जुबिन अक्सर कई हिट गाने देकर लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ रहे है।

IIFA 2022

ये भी पढ़ेंट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज़, अब कर सकेंगे मनपसंद खाना ऑर्डर

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Stf Raids Pharmaceutical Companies : उत्तराखंड STF ने मारी नकली दवा कंपनियों पर रेड़, 15 लाख की नकली दवाइयां बरामद

Sun Jun 5 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Stf Raids Pharmaceutical Companies : नकली दवा कंपनियों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। STF टीम ने हरिद्वार के लक्सर, भगवानपुर और सहारनपुर के कई फार्मा कंपनियों पर छापा मारकर लाखों की दवाइयां […]
Stf Raids Pharmaceutical Companies

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में