Illegal Mining Haridwar:हरिद्वार जिला मुख्यालय के पास अवैध खनन का खेल, विभाग की कार्रवाई पर बड़े सवाल

 

हरिद्वार जिला मुख्यालय से महज़ 500 मीटर दूरी पर अवैध खनन का रातभर चलने वाला कारोबार फिर सुर्खियों में है। सिडकुल थाना क्षेत्र के पेंटागन के पीछे बरसाती नदी में जेसीबी और डंपरों से होने वाला यह धंधा खनन विभाग की नाक के नीचे चलता है, लेकिन कार्रवाई नाम मात्र की। जिला खनन अधिकारी का कार्यालय इसी रूट पर है, कर्मचारियों की रोज आवाजाही होती है, फिर भी मशीनों की गरज किसी अधिकारी को सुनाई नहीं देती।यह सवाल अब बड़ा होता जा रहा है कि मामला लापरवाही का है या खनन माफियाओं से सांठगांठ का। जिलेभर में अवैध भंडारण भी खुलेआम चल रहे हैं, जिन पर कभी-कभार होने वाली कार्रवाई कुछ घंटों बाद ही बेअसर हो जाती है। लाखों के राजस्व की चोरी के बावजूद सिस्टम खामोश क्यों है, यह सबसे बड़ा सवाल है। वहीं जिला खनन अधिकारी काज़िम रज़ा का दावा है कि सूचना मिलते ही कार्रवाई होती है,स्टेट नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर पकड़ने से लेकर जेसीबी व पोकलैंड पर की गई कार्रवाई का हवाला भी दिया गया।लेकिन जमीन पर अवैध खनन की रफ़्तार बताती है कि कार्रवाई और अवैध कारोबार, दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Fitness Fees Vehicle:सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

Fri Nov 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवम्बर 2026 तक […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में