अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देवभूमि उत्तराखंड योग के रंग में रंगी। जहां राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया तो ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 देशों से आए लोगों के साथ योगा किया।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए योग को भारत की चेतना और विरासत का केंद्र कहा तथा इसे भारत की सॉफ्ट पावर का भी सशक्त उदाहरण बताया।
महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से तथा एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करता है। दुनिया भर के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रदेश में कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों ने योग किया.लेकिन गैरसैंण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, कई देशों को राजदूत और सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने योग किया
राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है।