Jot Bisht Join AAP : कांग्रेस छोड आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट,डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

Jot Bisht Join AAP :

Jot Bisht Join AAP :आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया। इसी कड़ी में आज ,कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया।

उन्होंने आज,कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Jot Bisht Join AAP : कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है -दीपक बाली

इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

Jot Bisht Join AAP : उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसपर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है और उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और ऐसे लोग जो काम का विजन रखते हैं उन सभी का आप पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है जिसका कारण जोत सिंह जी का पार्टी को अलविदा कहना है।

 

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vidhansabh Speaker Visit Haridwar : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंची ऋतु खंडूरी, संतों का लिया आशीर्वाद

Fri May 6 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Vidhansabh Speaker Visit Haridwar : उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूरी ने पहली बार हरिद्वार का दौरा किया। हरिद्वार में ऋतु खंडूरी ने साधु संतो से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। Vidhansabh Speaker […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में