Karan Mahara Attack On BJP : सरकार पर बरसे करण माहरा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Karan Mahara Attack On BJP :

Karan Mahara Attack On BJP : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तीन विषयों पर पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में लगातार महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में देश और प्रदेश मे महिलाओं पर दुष्कर्म और हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Karan Mahara Attack On BJP : “2022 में उत्तराखंड में 872 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं घटी”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में प्रतिदिन करीब 3 बलात्कार दर्ज किए जा रहे हैं, उन्होंने हाल ही में आरटीआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आरटीआई के अनुसार 2022 में उत्तराखंड में 872 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं घटी है। उन्होंने कहां की प्रदेश में अजीब से हालात पैदा हो गए हैं,माहरा का कहना है कि जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार मे फाइलें गायब हो रही है, इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनता द्वारा चुने हुए कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को टारगेट किया जा रहा है।

उन्होंने कहां की नौगांव में मुख्यमंत्री मैं जब भ्रमण किया था तब उन्होंने वहां 48 करोड़ रुपयों की घोषणा की थी जिसके टेंडर और बांड भी हो गए थे और इसमें 15 से 20 प्रतिशत काम भी हो गए , लेकिन शासन ने जिलाधिकारी से कहकर यह धनराशि वापस मंगा ली, उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरकाशी के नौगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हरिमोहन को भाजपा ने बहुत परेशान किया और उन्हें प्रताड़ित करते हुए पदच्युत कर दिया।

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Inspected The Control Room : सीएम धामी ने किया आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम का निरीक्षण, गौरीकुंड भूस्खलन का लिया अपडेट

Fri Aug 4 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Inspected The Control Room : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औचक निरीक्षण करने के लिए आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम में तमाम मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक की। CM […]
CM Inspected The Control Room

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में