Kedarnath Dham Yatra 2022 : केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, इस दिन खुलेंगे मंदिर के कपाट

Kedarnath Dham Yatra 2022

Kedarnath Dham Yatra 2022 :आज महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

Kedarnath Dham Yatra 2022 :  6 मई को खुलेंगे धाम के कपाट

शीतकाल के छह महीने कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि निश्चित कर दी गई है। केदारनाथ के कपाट 6 मई को प्रातः 6.25 पर अमृत बेला में खुलेंगे। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली 2 मई को केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Kedarnath Dham Yatra 2022 : ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई।

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Maha Shivratri 2022 : भगवान शिव के ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की उमड़ रही भीड़, पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम

Tue Mar 1 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   Maha Shivratri 2022 :महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान शिव की ससुराल माने जाने वाले हरिद्वार […]
Maha Shivratri 2022

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में