Media Kalyan Fund:दिवंगत पत्रकारों के आश्रितो और गंभीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को मिलेगी 5 लाख की सहायता राशि, सूचना महानिदेशक ने की बैठक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रू. 05-05 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ ही गंभीर बिमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार के लिए रू 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई है।

बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को रू. 8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Herbal Meeting:सीएम धामी ने की जड़ी बूटी सलाहकार समिति की बैठक, गांव में क्लस्टर बनाने के दिए निर्देश

Fri Dec 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में