Metro Dhami Cabinet:देहरादून में बनेगी नियो मेट्रो, धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बैठक में 8 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है। इन प्रस्तावों में पर्यावरण संरक्षण का लेखा जोखा सदन पटल पर रखने पर सहमति बनी। अभियोजन विभाग में नए पदों के गठन को मंजूरी दी गई। इसके अलावा अतिरिक्त 46 सहायक अभियोजन अधिकारी के पद सृजित किए जाने पर भी कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी है। इसके अलावा रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक महिला कर्मकारों को काम करने की आजादी है। उनकी लिखित सहमति के बाद सुरक्षा देनी होगी। देहरादून में नियो मेट्रो पर कैबिनेट की सहमति बनी। वहीं आवास व शहरी विकास मंत्रालय ने कुछ परामर्श दिए हैं। उनको समाहित करने पर सहमति दी गई। कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने दी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manza Ban Haridwar:डीएम के निर्देश के बाद चाइनीज मांझे पर सख्त नकेल, बिक्री पर रोक लगाने के दिए निर्देश

Thu Nov 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   हरिद्वार में चाइनीज मांझे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं और सप्तऋषि फ्लाईओवर पर एक बड़ा मामला सामने आया, जहां भूपतवाला निवासी 25 वर्षीय करण शर्मा बाइक से घर लौटते वक्त खतरनाक मांझे […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में