Om Birla Mussorie:12 जून को मसूरी दौरे पर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को करेंगे संबोधित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 12 जून को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद मसूरी पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

 

मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से प्रोन्नत 97 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 73 पुरुष और 24 महिला अधिकारी हैं।

 

यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत @2047 की राष्ट्रीय दृष्टि और ‘मिशन कर्मयोगी’ के रूपांतरणीय लक्ष्यों से प्रेरित होकर अधिकारियों को राज्य-स्तरीय प्रशासनिक भूमिकाओं से राष्ट्रीय-स्तर की नेतृत्वकारी जिम्मेदारियों में सुगम रूपांतरण के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य नीति निर्माण, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और संस्थागत नेतृत्व के लिए नैतिक, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवकों का निर्माण करना है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

AHEMDABAD PLANE CRASH:अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 200 से अधिक की मौत, सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख

Thu Jun 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार को टेकऑफ़ के तुरंत बार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में विमान में सवार 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में