Panchayat Election Result:जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने ज्यादा सीटों पर जीत की दर्ज, देहरादून में कांग्रेस ने मारी बाजी

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद को छोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों, कनिष्ठ उप प्रमुखों के चुनाव संपन्न हुए। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियो दौलत सिंह बिष्ट (चमोली), रचना बुटोला जी (पौड़ी), हेमा गैड़ा जी (अल्मोड़ा), पूनम कठैत (रुद्रप्रयाग) एवं शोभा आर्य (बागेश्वर) की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने 11 में से 10 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। यह उपलब्धि जनता के विश्वास, संगठन की शक्ति एवं सतत जनसेवा के संकल्प का सशक्त प्रमाण है।साथ ही सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनन्त शुभकामनाएं।

वहीं देहरादून हॉट सीट पर भी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित हो गए है। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने 17 मत प्राप्त कर की जीत दर्ज। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dm Harshil Jheel Inspection:डीएम प्रशांत आर्य ने हर्षिल क्षेत्र में बनी अस्थायी झील का निरीक्षण, सतर्क निगरानी रखने के दिए निर्देश

Thu Aug 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। यह झील धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल की आपदा […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में