Ritu Khanduri Letter Viral : विधानसभा भर्ती घोटाले में आया नया ट्विस्ट, जिसने की नियुक्तियां रद्द उन्हीं का हो गया अब नियुक्ति पत्र वायरल

Ritu Khanduri Letter Viral : उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है जो व्यक्ति नियुक्तियां रद्द कर रहा है उन्हीं का अब नियुक्ति पत्र वायरल हो रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ इन दिनों चर्चित उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले में भी। विधानसभा भर्ती घोटाला सामने आने के बाद अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सख्त रुख अपनाते हुए 2011 के बाद उत्तराखंड विधानसभा में हुई 228 नियुक्तियों को रद्द कर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन इस भर्ती घोटाले में ट्विस्ट तब आया जब बीते दिन सोशल मीडिया पर ऋतु खंडूड़ी द्वारा नियुक्त किए गए तीन कर्मचारियों का आदेश का पत्र वायरल हो गया।

 

Ritu Khanduri Letter Viral

Ritu Khanduri Letter Viral : विपक्ष ने लगाया आरोप

विधानसभा भर्ती घोटाले में नया मोड आया है। सोशल मीडिया पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा नियुक्त किए गए कर्मचारियों का पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र को सबसे पहले यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने पोस्ट करते हुए कहा कि ये नियुक्ति पत्र ओरिजिनल है जिसकी वह जिम्मेदारी लेते है। वहीं कांग्रेस ने भी निशाना साधते हुए कहा कि नियुक्तियां करके विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किस तरह का संदेश दिया जा रहा है।

Ritu Khanduri Letter Viral

Ritu Khanduri Letter Viral : उधर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि कांग्रेस बौखलाई हुई है और यही वजह है कि वह लगातार लोगों की जनभावनाओं का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फर्जी लेटर जारी कर रही है।

 

Ritu Khanduri Letter Viral

News eye इस लेटर की पुष्टि नहीं करता है

ये भी पढ़ेंदेश को मिला दूसरा CDS, सुरक्षा के मोर्चे पर उत्तराखंड के इस रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल को मिली कमान

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 G Service In India : 5G युग में हुई भारत की Entry, पीएम मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस

Sat Oct 1 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it 5 G Service In India : 5 g युग में भारत की एंट्री हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 5 g सर्विसेज लॉन्च की। इस 5 g सर्विसेज का आनंद पहले फेस […]
5 G Service In India

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में