हिमालय की शांत वादियों में पुनः गूंज उठा रुद्र का नाम!चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि देश–विदेश से देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।