Sarvat Ansari Passed Away : मंगलौर बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

Sarvat Ansari Passed Away : मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। विधायक के निधन की ख़बर मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

sarvat ansari passed away

मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उनका ढांढस बंधाया। दिवंगत अंसारी को 2 दिन पहले तबीयत खराब होने पर दिल्ली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरबत करीम अंसारी दिल की बीमारी से ग्रस्त थे और उनकी 2 महीने पहले हार्ट अटैक के कारण बाईपास सर्जरी हुई थी। बता दें कि सरबत करीम अंसारी दो बार के मंगलौर के विधायक रह चुके थे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yashpal Arya on Loksabha Chunav : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने नैनीताल लोकसभा सीट से ठोकी दावेदारी, आलाकमान देगी मौका तो लड़ेंगे चुनाव

Mon Oct 30 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Yashpal Arya on Loksabha Chunav :  2024 के लोकसभा चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उधर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में