Trivendra Meet JP Nadda : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक G-20 सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने तथा महिलाओं के सम्मान, उनके सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक की राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई।


