Uttarakhand Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से हुई शुरू

Uttarakhand Assembly Election 2022

Uttarakhand Assembly Election 2022 :उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों के लिये आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया संबंधित विधानसभा सीट की तहसील में होगी। निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशी के साथ केवल दो अन्य लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। प्रत्याशी किसी तरह की रैली नहीं निकाल पाएंगे।

Uttarakhand Assembly Election 2022 :प्रत्याशियों के काफिले में सिर्फ दो वाहन हो सकते हैं शामिल

Uttarakhand Assembly Election 2022

प्रत्याशियों के काफिले में केवल दो वाहन शामिल होंगे। जिन्हें चुनाव कार्यालय से 200 मीटर दूर पार्क करना होगा। नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी।

31 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। प्रदेश की सभी 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगी। 10 मार्च को मतगणना होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढें –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mahesh Negi's ticket cut : द्वाराहाट से विधायक का इस कारण से कटा टिकट खुद बताई वजह

Fri Jan 21 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Mahesh Negi’s ticket cut : भाजपा ने उत्तराखंड के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी का पार्टी ने इस बार टिकट काट दिया है। उनकी जगह अनिल शाही को […]
Mahesh Negi's ticket cut

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में