Veer Balidan Diwas:सीएम धामी ने गुरुद्वारे में टेका माथा, वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका तथा वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबजादों — बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह — की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति प्रदान करता है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Additional Chief Electoral Officer Meeting:अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने की बैठक, फील्ड में कार्य कर रहे अधिकारियों से लिया फीडबैक

Fri Dec 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में देहरादून जनपद के फील्ड अफसरों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ के साथ संवाद स्थापित […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में