Wheat Harvested In The Field : विकासनगर में मंत्री रेखा आर्या ने काटी गेंहू की फसल, साथ ही सुनी महिलाओ की समस्याएं

Wheat Harvested In The Field : 

Wheat Harvested In The Field :  आज विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या ने अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची । अपने बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को यूँ देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित रह गई ।इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गेहूं काट रही महिलाओं के साथ गेहूं की फसल को काटने में उनका सहयोग किया।

Wheat Harvested In The Field : गेहूं व अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली

Wheat Harvested In The Field : 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गेहूं की कटाई के साथ ही थ्रेसर पर गेहूँ की मडाई भी की ।इसके साथ ही गावँ की महिला किसान के खेत मे काम कर रहे महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं व अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। वहीं महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।

Wheat Harvested In The Field : 

Wheat Harvested In The Field :  इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित किया । कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या ने कहा की उनकी सरकार सदैव किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है,साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए इस दिशा में काम किया जाएगा । इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉक्टर अखिलेश मिश्र केदार वाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधानसभा स्पीकर ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ ली बैठक

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami Visit In Rudarpur : रूद्रपुर दौरे पर बोले सीएम धामी, कहा- प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन करने जा रहे हैं

Wed Apr 27 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Dhami Visit In Rudarpur :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री का उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत […]
CM Dhami Visit In Rudarpur :

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में