Yamunotri Ropeway Project Sign : यमनोत्री में बनेगा मोनो केबल डिटैचेबल रोपवे, एमओयू साइन

Yamunotri Ropeway Project Sign : जानकीचट्टी खरसाली से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम रोपवे परियोजना के लिए आज एमओयू साइन हो गया है। यमुनोत्री धाम के लिए बनने वाले मोनो केबल डिटैचेबल की लंबाई जहां 3.38 किलोमीटर होगी तो इस रोपवे का निर्माण यूरोपीय मानकों के अनुसार फ्रांस और स्विट्जरलैंड की तर्ज पर किया जाएगा।

 

Yamunotri Ropeway Project Sign

Yamunotri Ropeway Project Sign : 167 करोड़ का आएगा खर्चा

यमुनोत्री धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दअरसल धामी सरकार ने रोपवे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक एमओयू साईन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग और निजी निर्माण कंपनी के साथ एमओयू साईन किया गया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि खरसाली से यमुनोत्री धाम तक बनने वाला यह रोपवे मॉ यमुना के ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन धामों को एक साथ जोड़ने और उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं में एक और नये अध्याय का कार्य करेगा।

Yamunotri Ropeway Project Sign

परियोजना का क्रियान्वयन तय सीमा में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। 3.38 किमी लंबाई का यह रोपवे बनने से मात्र 15 मिनट में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.. इस रोपवे की यात्री क्षमता एक घंटे में लगभग 500 लोगों को ले जाने की होगी। यह रोपवे पर्यटन विभाग द्वारा पीपीपी मोड पर निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी लागत लगभग 166.82 करोड़ रूपये है।

 

Yamunotri Ropeway Project Sign

 

चारधाम यात्रा रूट पर नो प्लास्टिक, नदियों को स्वच्छ रखने की छिड़ी कवायद

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami In Champawat : सीएम धामी का बयान, कैंसर बने नकल माफियों की करानी पड़ी सर्जरी

Fri Feb 24 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Dhami In Champawat : चंपावत में रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून बनाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी का कहना है की नकल माफिया उत्तराखंड के […]
CM Dhami In Champawat

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में