74 Republic Day : कर्तव्य पथ पर झांकियों ने बिखेरी अपनी छटा, भव्य नजारा देख गदगद हुआ देश

74 Republic Day : 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की आन बान और शान दिखाई दी। जहां देश की सैन्य शक्ति, एकता अखंडता की शक्ति की झलक देखने के साथ ही 23 राज्यों की भव्य झांकियों ने अपनी छटा बिखेरी।

 

74 Republic Day

74 Republic Day : जश्न का नजारा

पूरा भारत आज 74 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड, झांकियों और एयर शो को देखने की लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने अपने कमरे में इस खूबसूरत पल को कैद किया। रंग बिरंगी झांकियों से कर्तव्य पथ सजा हुआ दिखाई दिया। इस बार की परेड वाक्य में काफी खास थी जिसमें 23 राज्यों की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। अलग अलग थीम से संजोई झांकियों में 17 झांकियां राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों के साथ ही मंत्रालय से झाझा किया जबकि रक्षा मंत्रालय से 6 झांकियां भी कर्तव्य पर निकाली गई।

 

74 Republic Day

74 Republic Day : मनमोहक दृश्य

कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकियों में देवभूमि उत्तराखंड की दिव्य झांकी देखने को मिली। मानसखंड पर आधारित थीम की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क के साथ ही अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम और पहाड़ी नृत्य छोलिया आकर्षण का केंद्र बने।

गणतंत्र दिवस की परेड में हर किसी की नजर उत्तरप्रदेश की खूबसूरत झांकी पर पड़ी। इस बार की थीम भी रामनगरी अयोध्या पर आधारित थी जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

कश्मीर की झांकी सबका दिल जीत लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कर्तव्य पथ गूंज उठा। जम्मू कश्मीर की थीम तीर्थ यात्रियों और पर्यटन क्षमता की पृष्ठभूमि में नया जम्मू कश्मीर रहा।

हरियाणा की झांकी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पर आधारित थी और झांकी में भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप को दिखाया गया।

 

74 Republic Day

 

पुनर्वास के लिए पीपलकोटी पर टिकी निगाहें, भू वैज्ञानिकों ने बता डाला बड़ा रिस्क

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Republic Day Security Lapse : गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच तक पहुंचा लोगों का जमावड़ा

Thu Jan 26 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Republic Day Security Lapse : पूरा देश जहां 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न में डूबा हुआ था तो वहीं उत्तराखंड के देहरादून से कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई है। परेड […]
Republic Day Security Lapse

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में