78 Independence Day:परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेश के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया गया था। वहीं कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की कई बड़ी उपलब्धियां गिनाई है। मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय के उदघोष के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। हर क्षेत्र का तेजी से विकास किया जा रहा है..मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 2047 तक भारत को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उत्तराखंड सरकार भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद में एक स्थानीय निकाय को आदर्श निकाय के रूप में विकसित किया जाएगा। जबकि उद्योग, बागवानी और कृषि के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सरकार सम्मानित करेगी। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, जन्म से दिव्यांग जैसी अन्य पेंशन को चार हजार से बढ़ाकर छह हजार किये जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इसके साथ ही पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए मतस्य उत्पान को बढ़ावा दिया जाएगा

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress Independence Day:स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Thu Aug 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ध्वजरोहण किया इस दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में