Anukriti Gusain Bjp join : कांग्रेस नेता हरक की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने थामा भाजपा का दामन, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

 

Anukriti Gusain Bjp join : बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसांई और कांग्रेस से उधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार व सुरेश गंगवार को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान अनुकृति गुसांई ने कहा कि उन्होंने बीजेपी की रीति और नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर मोदी जी के पक्ष में मतदान किया है जनता मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण चाहती है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दाैरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Election 2024 मतदान बहिष्कार पर सीएम ने की रिपोर्ट तलब, कांग्रेस ने किया प्रहार

Mon Apr 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड में प्रथम चरण में पांचो लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया चुनाव संपन्न होने के बाद मतदान प्रतिशत की जब जानकारी साझा की गई तो शासन प्रशासन के पांव फूल गए क्योंकि 35 […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में