CM Dhami In Khatima : छठ पर्व पर अपने ग्रह क्षेत्र खटीमा पहुंचे सूबे के मुखिया,पूर्वांचल समाज के लोगों ने सीएम को पहनाई पगड़ी

CM Dhami In Khatimaप्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज छठ पर्व पर अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने खटीमा में विभिन्न स्थानों पर हो रही छठ पूजा में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूर्य देवता से सभी देशवासियों के लिए खुशहाली मांगी।

CM Dhami In Khatima : महिलाओं ने सीएम के लगाया तिलक

उधमसिंह नगर जनपद की विधानसभा खटीमा में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर गांव पहुंचकर छठ पूजा में प्रतिभाग लिया इस दौरान मुख्यमंत्री का छठ पूजा में उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नौसर गांव में छठ पूजा में महिलाओं के साथ छठ मैया की पूजा की। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई। 9 साल के बाद मुख्यमंत्री ने बडिया गांव और बरी गांव में भी छठ पूजा में भाग लिया। वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने पूरे देशवासियों को और प्रदेश वासियों को छठ पर्व की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्य देवता के त्यौहार छठ पर्व पर सूर्य देव सभी लोगों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

CM Dhami In Khatima

ये भी पढ़ें : सचिवालय में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक

 

 

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Ate Food At Dalit's House : दलित वर्कर के मेहमान बने सीएम धामी, जमीन पर बैठकर चखा भोजन का स्वाद

Wed Nov 10 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Ate Food At Dalit’s House : विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टी पूरे दमखम के साथ सियासी संग्राम में उतरने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में