Prisoners Lodged In Uttarakhand : उत्तराखंड महिला कैदियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है बावजूद इसके प्रदेश में महिला कैदियों के लिए अलग से जेल नहीं है। वैसे तो प्रदेश में मौजूदा समय में 11 जिलों में ही महिला कैदियों को रखने की व्यवस्था है और इनकी क्षमता 160 महिला कैदियों को ही रखने की है लेकिन इसके बाद भी इन जिलों में क्षमता से अधिक 286 महिला कैदी बंद है।
Prisoners Lodged In Uttarakhand : 286 महिला कैदी बंद
उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां क्षमता से अधिक कैदी बंद है। हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए कहां की उत्तराखंड का पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की स्थिति उत्तराखंड से काफी बेहतर है। जहां महिला कैदियों को रखने की क्षमता 147 है लेकिन हिमाचल में क्षमता के काफी कम 109 महिला कैदी ही है लेकिन उत्तराखंड की बात करें तो प्रदेश में 11 जेलों में महिला कैदियों की क्षमता है लेकिन इसके बाद भी इन जिलों में 286 महिला कैदी बंद है यानी कि 11 जिलों में महिला कैदियों की क्षमता का करीब 178.8 प्रतिशत महिला कैदी बंद है।
Prisoners Lodged In Uttarakhand : इतना ही नहीं जेल में बंद कैदियों के सापेक्ष उत्तराखंड सरकार 4.6 करोड रुपए का ही बजट जारी करती है।