Bjp Election Update:दुष्यंत गौतम की उत्तराखंड से छुट्टी, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी

 

2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को हटाकर राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया है. इसके अलावा दो सह प्रभारी को भी प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है

 

 

 

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों को बदला हुआ जिसमें उत्तराखंड का नाम भी शामिल है. राम माधव को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी है तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड बीजेपी का सह प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि राम माधव से पहले दुष्यंत गौतम बीजेपी प्रदेश प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे. लेकिन उन्हें अब पद से हटा दिया गया है. जबकि राम माधव की बात करें तो राम माधव बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एक प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकार हैं. उनका पूरा नाम वाराणसी राम माधव है. जिनका जन्म 22 अगस्त 1964 को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुआ. उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है. राजनीतिक सफर की बात करें तो वे कम उम्र में ही आरएसएस से जुड़ गए थे. साल 1981 में वे आरएसएस के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने.

 

 

साल 2003 से 2014 तक वे आरएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे. जबकि, साल 2014 में उन्हें संघ से बीजेपी में प्रतिनियुक्त किया. इसके बाद साल 2014 से 2020 तक बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे. इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी की रणनीति बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई. अभी वे अगस्त 2026 से बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com